भागलपुर
बिहार के भागलपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। घटना जिले के मिरजानहाट की है जहां ससुर ने अपनी बहू को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल महिला को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को गोली बांये पंजरे में लगी है। घायल महिला की शादी फरवरी 2016 में सूर्यशंकर साह के बेटे भवेश भास्कर से हुई थी। शादी में दहेज दिये जाने के बाद बेटे की प्रोन्नति क्लर्क से पीओ में हो जाने पर ससुराल वालों की ओर से महिला को और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर महिला घर से बाहर निकल कर दूसरे जगह रहने लगी थी। महिला एक बढ़ई मिस्त्री को लेकर ससुराल में दहेज में दिया पलंग लेने के लिए गई थी जिससे गुस्साये ससुर सूर्यशंकर साह ने गोली चला दी। मामले की सूचना मिलने के बाद बाबरगंज थाना पुलिस घटना की जांच के लिए पहुंची है। घायल महिला के पिता ने उसके ससुराल के लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं।