दरभंगा
राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धिकी के पक्ष में प्रचार करने दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की तुलना रामलीला की सीता मैया से की। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। कुशवाहा ने कहा कि राम लीला में जब पर्दा उठता है तो एक महिला सीता माता के रूप में तैयार होती हैं जो लोग राम लीला देखते हैं वे सम्मान से सिर झुकाते हैं, अगर आप पर्दे के पीछे जाते हैं तो वही सीता जी सिगरेट पीती हुई नजर आती हैं। यह बीजेपी का चेहरा है। रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरफ भाजपा के अंदर भ्रष्टाचार भरा हुआ है और पार्टी के नेता बाहर भगवान बनते हैं। रामलीला की सीता माता और बीजेपी के चरित्र में कोई अंतर नहीं है। वहीं कुशवाहा ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग उन्हें रेगिस्तान भेजेंगे।